BJP विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की आज पास्को कोर्ट में होगी पेशी
आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उनाकी सहयोगी शशि सिंह को सीबीआई आज कोर्ट में पेश करेगी
लखनऊ। उन्नाव रेप कांड और रेप पीड़िता के पिता की हत्या के मामले आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उनाकी सहयोगी शशि सिंह को सीबीआई आज कोर्ट में पेश करेगी। यह पेशी पॉस्को कोर्ट में होगी।
बता दें कि उन्नाव रेप कांड और पीड़िता के पिता की हत्या के आरोप में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर व उनकी सहयोगी शशि सिंह सीतापुर की जेल में बंद है। 2 जून को स्वास्थ्य खराब होने और सुरक्षा को लेकर पुलिस ने आरोपी बीजेपी विधायक और उसकी सहयोगी शशि को कोर्ट में पेश नहीं कर पाई थी फ़िलहाल इस मामले में सीबीआई अभी तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

No comments