Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

उन्नाव: दर्दनाक सड़क हादसे में परिवार के पांच लोगों की मौत, दो घायल




उन्नाव। आसीवन थाना क्षेत्र के रसूलाबाद में कार को ओवरटेक करते समय ओवरलोड ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने से इनोवा में सवार पांच लोगों की मौत हो गई दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए
घटना आसीवन थाना क्षेत्र के रसूलाबाद के निकट की है। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गोरिया गांव के रहने वाले हीरालाल, उनकी पत्नी निर्मला, बेटा सूरज, बेटी वैष्णवी सहित अन्य सात सवार वृंदावन दर्शन करने के लिए जा रहे थे। अभी वह आसीवन थाना क्षेत्र के रसूलाबाद के निकट स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि ओवरलोडिंग ट्रक की चपेट में इनोवा कार आ गई।

आ गई कई थानों की पुलिस 
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर आसीवन थाना पुलिस पहुंची। घटना की भयावहता को देखते हुए कई अन्य थानों की पुलिस बुला ली गई। आनन-फानन घायलों को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस अफसर भी पहुंचे
पांच लोगों की मौत की खबर सुनते बड़े पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया जाता है दुर्घटना अवैध खनन में लगे बालू ट्रक से टक्कर के बाद हुई। दुर्घटना के बाद अवैध खनन का मामला भी सामने आ रहा है।फिलहाल पोस्टमार्टम हाउस में परिवारीजनों का कोहराम मचा है।

इनकी हो गई मौत
हादसे में हीरालाल, उनकी पत्नी, बेटा, बेटी के साथ एक अज्ञात की मौत हो गई। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गोरिया कला निवासी नंद किशोर कुमार व रामकुमार गंभीर घायल हो गए। घायलों को इलाज चल रहा है।

..... रिपोर्ट - नूरहसन

No comments