Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बुरी तरह झुलसे बाराती




बस की छत पर बैठ कर जा रहे बाराती अचानक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए

हाथरस(सहयोगी) बस की छत पर बैठ कर जा रहे बाराती अचानक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सादाबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। 

बतादे कि सादाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला अनी निवासी राजाराम की पुत्री की शादी मथुरा गांव मोंगरा से तय हुई थी। तय तिथि के अनुसार मथुरा से बारात गांव नगला अनी के लिए बस से निकली थी। इस दौरान कुछ बाराती बस की छत पर बैठे थे। 

नगला आनी गांव के नजदीक से गुजर रही बस अचानक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई जिससे छत पर बैठे तीन लोग बुरी तरह झुलस गये। मामले की सूचना नगला अनी के ग्रामीणो को मिली तो तुरंत मौके पर पहुंच गए और झुलसे हुए व्यक्तियों को इलाज के लिए सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां तीनो घायलों का उपचार जारी है। इस घटना के बाद शादी समारोह की खुशियों में गम का माहौल छा गया। 

No comments