Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

ग्राम प्रधान व पंचायत सेक्रेटरी पर प्रधान मंत्री आवास के रुपये हड़पने का आरोप


दूसरी क़िस्त निकालने पर बैंक में मौजूद ग्राम प्रधान के पति कढिले राम और पंचायत सेक्रेटरी उमा नाथ गौतम ने मिलकर पीड़ित हकीमुल्ला से चालीस हजार रूपये ले लिए

लखीमपुर खीरी। जनपद के फूलबेहड़ ब्लाक अंतर्गत सुन्दरवल गाँव में प्रधान मंत्री आवास का चालीस हजार रुपया ग्राम प्रधान व पंचायत सेक्रेटरी द्वारा हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित एक पैर से विकलांग है।

बतादे कि खीरी जनपद के सुन्दरवल निवासी हकीमुल्ला पुत्र नवावशेर को प्रधान मंत्री योजना के अंतर्गत आवास मिला था। जिसकी पहली किश्त में चालीस हजार रुपये  निकला था।

पीड़ित का आरोप है कि दूसरी क़िस्त निकालने पर बैंक में मौजूद ग्राम प्रधान के पति कढिले राम और पंचायत सेक्रेटरी उमा नाथ गौतम ने मिलकर पीड़ित हकीमुल्ला से चालीस हजार रूपये ले लिए और कहा की जब तुम आवास की छत बनाओगे तब तुमको चालीस हजार मिलेगा।

जिसके बाद विकलांग हकीमुल्ला ने जब आवास की दीवारे तैयार करा लीं तो प्रधान से जाकर पैसे मांगे, जिसपर प्रधान ने पैसा देने से इनकार कर दिया और उलटे पीड़ित पर मुकदमा लिखवाने की धमकी देते हुए वहा से भगा दिया।

पीड़ित एक पैर से विकलांग है और उसके पास घर बनाने के अलावा कोई जमीन भी नही है। पीड़ित के चार बच्चे है और खाने कमाने का कोई जरिया भी नही है। अब वह इस हालत में वह दर-दर भटक रहा है लेकिन कोई उसकी फरियाद सुनने को तैयार नही है । पीड़ित ने जिला अधिकारी मुख्य मंत्री, सीडीओ और मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन से शिकायत की है ।

इस मामले में प्रधान पति कढिले राम ने बताया की पीड़ित ने जो आरोप लगाए है वो गलत है हम लोगों ने इससे कोई पैसा नही लिया है। 


....रिपोर्ट - हिमांशु श्रीवास्तव (लखीमपुर खीरी)

No comments