लोडर व कन्टेनर की भिडंत में आधा दर्जन लोग घायल
छोटा हाथी व कंटेनर की टक्कर में एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग घायल
देवरी कला। सागर जनपद के देवरी कला में छोटा हाथी व कंटेनर की टक्कर में एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग घायल। सभी लोग देवरी कला गौरझामर से कुलदेवी की पूजा करने गांव मालपानी तहसील गढ़ाकोटा जा रहे थे।
तभी नेशनल हाईवे हाता तिगड्डा के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने लोडर में जोरदार टक्कर मार दी। लोडर मे सवार ऋतुराज पुत्र राम जी 5 वर्ष राम जी पुत्र विशाल उम्र 26 वर्ष, धर्मेंद्र पुत्र विशाल उम्र 22 वर्ष, अर्चना पति धर्मेंद्र उम्र 20 वर्ष, उषा पति विदेश पटेल उम्र 40 वर्ष, गोविंद पुत्र विदेश उम्र 6 वर्ष, राधा पति राम जी उम्र 22 वर्ष समेत सात लोग घायल हो गए।
घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस के जरिए देवरी के प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने राम जी व धर्मेंद्र को प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
....रिपोर्ट - राकेश यादव।

No comments