Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

आपत्तिजनक पोस्ट भेजने वाले सी.डी.पी.ओ.के खिलाफ हिन्दु संगठनों ने खोला मोर्चा



  शिंदे की गिरफ्तारी की मॉंग को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह को ज्ञापन सौपा


सागर। महिला बाल विकास विभाग खुरई सी.डी.पी.ओ. के पद पर तैनात एस.के. शिन्दे द्वारा रामायण व तुलसीदास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट भेजे जाने पर आक्रोषित हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने युवा ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पं. भरत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर हिन्दू ग्रंथो का अपमान करने वाले एस. के. शिंदे पर FIR दर्ज कर गिरफ़्तारी की मॉंग की। 
 
प्रदर्शन कर रहे शिवसेना, युवा ब्राह्मण समाज वि.हि.प., बजरंग दल, समेत धर्म रक्षा संगठन के कार्यकर्ताओं ने शिंदे की गिरफ्तारी की मॉंग को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह को ज्ञापन सौपा। इस दौरान युवा ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पं. भरत तिवारी ने कहा कि 20 जून को शाम 4 बजे सभी हिन्दू संगठन कार्यकर्ता कलेक्टर को ज्ञापन सौपकर शिंदे को निलंबित कराने की मॉंग करेंगें। 

वही  वि.हि. प. जिला अध्यक्ष अजय दुबे ने कहा कि शासकीय जिम्मेदार पद पर बैठकर सी. डी.पी.ओ. एस.के. शिंदे ने कदाचरण का परिचय देकर पद की गरिमा खंडित की  है। इसके लिए उन पर पुलिस को FIR दर्ज करना चाहिए। 

शिवसेना राज्य उपप्रमुख पप्पू तिवारी ने एस.के. शिंदे को तत्काल गिरफ्तार करने की मॉंग करते हुये कहा कि एक जिम्मेदार अधिकारी द्वारा हिन्दू ग्रंथो को अपमानित किया जाना एक गंभीर विषय है। हिन्दू संगठन इस अपमान को बर्दास्त नहीं करेगें। 

धर्म रक्षा संगठन जिला अध्यक्ष सूरज सोनी ने घटना की तीखी भत्सना की और पुजारी संघ के अध्यक्ष शिव कुमार तिवारी ने भी इस घटना पर आपत्ति दर्ज कराई।  कल विश्व हिन्दु परिषद् द्वारा जिला कलेक्टर महोदय को इस पर एक ज्ञापन सौपा जायेगा। 

इस दौरान आयुष दुबे, हर्ष मिश्रा, अर्पित दुबे, सत्यम चतुर्वेदी, रोहित तिवारी, आषीष मिश्रा, दीपक पौराणिक कल्लू कनई पटैल, डॉ रामचंद्र षर्मा, संतोष पटैल, मनोज ठाकुर, सूरज सोनी (धर्म रक्षा संगठन), विनोद षुक्ला, शिव प्रसाद तिवारी, प्रियंक दुबे, प्रियरंजन तिवारी, गोपाल तिवारी, अमित ब्रह्मभट्ट, आलोक पासी, आशीष  मिश्रा, प्रदीप पाण्डे, अषोक पटैल, संदीप नगाइच, रघु शास्त्री समेत कई लोग उपस्थित रहे।

....रिपोर्ट- हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)

No comments