दहसत का पर्याय बना तेंदुआ वन विभाग के पिंजड़े में हुआ कैद
दहसत का पर्याय बने तेंदुआ को आज वन विभाग की टीम ने पकडऩे में सफलता हासिल कर ली है
सीतापुर। जनपद में कुत्तों के साथ दहसत का पर्याय बने तेंदुआ को आज वन विभाग की टीम ने पकडऩे में सफलता हासिल कर ली है। तेंदुआ आज वन विभाग के तीन पहले लगाए गए पिजरें में कैद हो गया। जिसके बाद सीतापुर के लोगों में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी।
बतादे कि सीतापुर महमूदाबाद वन रेंज के सदरपुर इलाके में दहशत बना
का पर्याय बने तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग के द्वारा तीन दिन पहले लगाए गए
पिजरें को कल शाम जंगल के बीच से हटाकर सड़क किनारे लगाया गया था। और उसमें एक बकरी बांध दी गई थी। पिंजड़े में बकरी को बंधा देख तेंदुआ जैसे ही पिंजड़े में घुसा वैसे ही पैनल नीचे गिर गया और तेंदुआ पिंजड़े में कैद हो गया।
इस बीच सुबह शारदा नहर पर टहलने निकले ग्राम पंचायत सरैयां महीपत सिंह के प्रधान प्रतिनिधि शयामलाल वर्मा ने देखा कि तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया है। जिसपर उन्होंने थानाध्यक्ष सदरपुर को सूचना दी। जिसके बाद उन्होंने वन विभाग के फारेस्ट गार्ड सुशील कुमार व वन माली मोहम्मद यूनुस को सूचना दी। और इसके बाद धीरे-धीरे खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई।
तेंदुआ को पिंजड़े में कैद देख हजारों की संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। भीड़ और शोरगुल को देख तेंदुआ पिंजड़े के अन्दर से दहाडऩे लगा। तेंदुआ घायल न हो इसके लिए पिंजड़े को नीली पालीथीन से ढक दिया गया। इसके बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सदरपुर, पुलिस बल तथा वन विभाग के कर्मचारी काफी देर तक भीड़ को दूर हटाने में लगे रहे।

No comments