गोविन्दा की बायोपिक में काम करना चाहते हैं कृष्णा अभिषेक
कभी
गोविंदा पर कोई बायोपिक बनती है तो कृष्णा से अच्छी चॉइस तो और कोई होगी ही
नहीं मेकर्स के लिए
डेस्क। हालही में कुछ दिनों पहले ही गोविंदा की पत्नी सुनीता ने स्पष्ट किया था कि वो गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक के परिवार से कोई भी रिश्ता नहीं
रखना चाहती हैं। लेकिन कृष्णा, गोविंदा का जिक्र करना नहीं भूल रहे हैं। अब
उन्होंने तो अपनी तरफ से एक नया शिगूफा छोड़ा है। कृष्णा ने हाल ही में
अपनी फिल्म ‘तेरी भाभी है पगले’ के प्रमोशन के दौरान कह दिया कि अगर कभी
गोविंदा पर कोई बायोपिक बनती है तो कृष्णा से अच्छी चॉइस तो और कोई होगी ही
नहीं मेकर्स के लिए।
कृष्णा का मानना है कि जिस तरह से संजय दत्त की
बायोपिक फिल्म बनी है तो मेकर्स ने ऐसे चेहरे की तलाश की है, जो कुछ हद तक
संजय दत्त की लुक से मेल खाएं। ठीक उसी तरह कृष्णा को लगता है कि उनका
चेहरा गोविंदा से काफी मिलता जुलता है। साथ ही वह गोविंदा की तरह ही डांस
भी अच्छा कर सकते हैं। सो, इस लिहाज से अगर कभी गोविंदा के जीवन पर फिल्म
बनती है तो लुक पर काम किया जा सकता है और मेहनत करके वह हूबहू उस लुक
में आ सकते हैं।
अब कृष्णा की यह बात सुन कर खुद गोविंदा क्या कहते
हैं ये तो वक्त ही बताएगा। चूंकि अभी फिलहाल गोविंदा को लेकर कोई भी
प्रोडक्शन हाउस किसी बायोपिक की प्लानिंग नहीं कर रहा है। बता दें आने वाले
समय में गोविंदा की फिल्म 'फ्राई डे' रिलीज़ होने वाली है। फिल्म में वरुण
शर्मा भी अहम् किरदार में हैं।
पिछले दिनों पता चला
कि गोविंदा और कृष्णा में एक बार फिर से रिश्तों के बीच खटास आ गई है।
इसकी वजह यह भी बताई जा रही है कि गोविंदा को पहले एक फिल्म अप्रोच की गई
थी। सूत्रों के अनुसार इस फिल्म के लिए फिल्म के निर्देशक ने पहले गोविंदा
से बातचीत की थी, गोविंदा ने उन्हें काफी इंतजार कराया फिर भी डेट फाइनल
नहीं की तो निर्देशक ने अपना मूड बदल कर कृष्णा को अपनी फिल्म में शामिल कर
लिया। इस बात से गोविंदा कृष्णा से और अधिक नाराज हो गए। ऐसे में कृष्णा
और गोविंदा के रिश्ते में और अधिक दूरी आ गई। खबर है कि दोनों अभी एक दूसरे
को देखना भी पसंद नहीं कर रहे हैं। कृष्णा ने जहां एक बातचीत में कहा है
कि कृष्णा के बच्चों को देखने के लिए गोविंदा कभी आए ही नहीं। इस बात से
कृष्णा को काफी बुरा लगा

No comments