14 साल की नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद दी जान से मरने की धमकी
लखीमपुर खीरी। जनपद के गोला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिवारीजनों ने बताया कि 24 तारीख को करीब दो से तीन बजे के बीच लड़की शौच के लिए अपने मकान के पीछे खेत में गई थी। जिस दौरान वहा पर पहले से मौजूद समीउद्दीन पुत्र खलील शाह ने नाबालिक लड़की को जबरन पकड़ कर गन्ने के खेत में खींच ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान लड़की के शोर मचाने पर उसके परिवारीजन मौके पर पहुंच गये। तभी बलात्कारी युवक ने जान से मारने की धमकी देते हुए वहा से फरार हो गया।
जिसके बाद पीड़िता के पिता ने गोला कोतवाली में घटना कीतहरीर दी। जिसपर पुलिस ने पुलिस ने धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया और पीड़िता के पिता को आश्वासन देते हुए कहा की बलात्कार की धारा 376 बढ़ा देंगे। लेकिन परिवारीजनों का आरोप है कि अभीतक पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म की धारा नहीं दर्ज की गई। और आरोपी पीड़िता के परिवारीजनों को जान से मारने की लगातार धमकी दे रहा है। जिसपर परिवारीजन डरे हुए हैं। पीड़ित परिवार न्याय पाने और सुरक्षा की गुहार लगाने के लिए विवश हैं लेकिन उन्हें अभी तक कही से भी न्याय नहीं मिल रहा है और नाही आरोपी पर बलात्कार जैसी धारा 376 लगाई गई। और अभीतक पुलिस ने नाबालिक लड़की का मेडिकल परीक्षण भी नहीं कराया। पीड़िता के परिवारजन अब इंसाफ के लिए उच्च अधिकारियों से गुहार लगा रहे है।
.... रिपोर्ट -हिमांशु श्रीवास्तव। (लखीमपुर खीरी )

No comments