Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

योग पखवाड़े के समापन पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम




लखीमपुर खीरी। जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य आयुष मिशन के तत्वाधान में आयोजित चतुर्थ अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 15 जून से 30 जून 2018 तक चलाये गये योग पखवाडे के समापन के मौके पर प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई और जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह मौजूद रहे।
अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस में सराहनीय सहयोग देने वाली संस्थाओं गायत्री परिवार, प्रजापति ब्रम्हा कुमारी, पंतजति योग समिति, भारतीय योग संस्थान लखीमपुर के प्रतिनिधियों और योग शिक्षक मुरलीधर वर्मा, कुलदीप वर्मा, बनवारी लाल मधुकर, सविता मौर्य, प्रिशं रंजन बरनवाल को मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही 21 जून 2018 को आयोजित योग पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता छात्र मुनीश कुमार,  28 जून को आयोजित योगसन एवं योग निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेता उत्कर्ष दीक्षित, हर्ष जोशी, अतुल्या सक्सेना, शिवानी शर्मा, मरियम और 29 जून को आयोजित हुयी स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता उदय प्रताप कनौजिया को जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

...रिपोर्ट -हिमांशु श्रीवास्तव।(लखीमपुर खीरी)

No comments