कलेक्ट्रेट के सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी की भावभीनी विदाई’
लखीमपुर खीरी। कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव अपनी 34 वर्ष की सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त हो गये। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में उनके विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उनको भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने भावुक होते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति एक अनिवार्य प्रक्रिया है, इसका सामना करने के लिए हर अधिकारी-कर्मचारी को मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए। उन्होने अपने सेवाकाल में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को सहयोग प्रदान करने हेतु आभार व्यक्त किया।
विदाई समारोह में वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में टीम भावना के साथ उनके साथ कर्मचारियों ने कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह और अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार सिंह ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया और अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनका मार्ल्यापण किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के कार्यो की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन कलेक्ट्रेट के जाहिद खां ने किया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर अरूण कुमार सिंह, जेल अधीक्षक रंग बहादुर, डीएम के ओएसडी कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, स्टेनों राकेश त्रिपाठी, पेशकार प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, सुधीर सोनी, कलेक्ट्रेट कर्मी काफी संख्या मे मौजूद रहे।
...रिपोर्ट - हिमांशु श्रीवास्तव।(लखीमपुर खीरी)

No comments