एक जुलाई से शुरू होगा पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम
सेव ट्री सेव इनवायरमेंट द्वारा ‘आओ करे कुछ देश और समाज के लिए’ कार्यक्रम का आयोजन 1 जुलाई 20 18 से शुरू किया जायेगा
लखीमपुर खीरी। जनपद के खमरिया खीरी में अखिल विश्व गायत्री परिवार के निर्देशन में चल रही संस्था सेव ट्री सेव इनवायरमेंट द्वारा ‘आओ करे कुछ देश और समाज के लिए’ कार्यक्रम का आयोजन 1 जुलाई 20 18 से शुरू किया जायेगा।
इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल ,कालेज, मंदिर ,सड़क के किनारे, बाजार, व सार्वजनिक स्थान पर पौधरोपड़, करके स्थानीय लोगो को पौधे की देख रेख की जिममेदारी दी जायेगी। स्कूल कालेजो में मानव जीवन पर पेड़ पौधे के महत्वता की जानकारी संस्था के सदस्यों द्वारा क्लास लगा कर दी जाएगी। जिसके बाद आओ सब मिल करें पौध रोपड़ नामक पत्रक भी बांटा जायेगा। यह अभियान ईसानगर ,धौरहरा ,रमिया बेहड़,लखीमपुर ब्लॉक के कई गांवों में चलाया जायेगा।
इस दौरान गाँवो के किसानों को फल फूल की खेती के करने के लिये प्रेरित किया जायेगा ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानो की आमदनी को भी बढ़वा दिया जा सकेगा। संस्था द्वारा यह अभियान 1जुलाई से 31अक्टूबर20 18 तक चलाया जायेगा। यह संस्था वर्ष 2010 से निरंतर पर्यावरण के अलावा कई क्षेत्रों में पिछले 8 सालों से काम कर रही है।
... रिपोर्ट - हिमांशु श्रीवास्तव। (लखीमपुर खीरी)

No comments