Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

खेत में बैल का कटा सर मिलने से गांव वालों ने किया हंगामा

खेत में बैल का सर मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बैल का सर अमीर नगर चौकी पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया

लखीमपुर खीरी। जनपद के कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र अंतर्गत अमीर नगर के गांव मोहद्दीनपुर में गन्ने के खेत में बैल का सर मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बैल का सर अमीर नगर चौकी पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया लोगों का कहना था कि चौकी पर नामजद तहरीर देने के बावजूद मुल्ज़िमों को गिरफ्तार नहीं किया गया उसके बाद हम लोगों ने यह कदम उठाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहद्दीनपुर निवासी राम शंकर पुत्र रामप्रसाद का बैल बीती रात चोरी हो गया था। जिस पर सुबह राम शंकर बैल को खोजते-खोजते गन्ने के खेत पहुंच गया जहा पर उसे उसके बैल का कटा हुआ सर मिला। 
घटना की खबर गांव वालो को लगते ही घटनास्थल पर भीड़ का जुटना शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने माहौल ना खराब होने के डर से मामले को रफा-दफा कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट होकर ग्रामीण दोपहर बाद स्थानीय चौकी पर बैल का सर रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग करने लगे और कुछ अराजक तत्वों ने मोहम्मदी वाया लखीमपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंचे प्रभारी कोतवाली दिलेश कुमार सिंह ने शीघ्र मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की बात कही जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी विजय आनंद ने बताया कि 3 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है टीम बना दी गई है लगातार दबिश दी जा रही है आरोपियों की शीघ्र ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

...रिपोर्ट - सद्दाम हुसैन।(लखीमपुर खीरी)

No comments