मोटरसाइकिल सवार युवक पर बदमाशों ने चाकू से किया जानलेवा हमला

मोटर साईकिल सवार युवक पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया
लखीमपुर खीरी। जनपद के रमिया बेहड क्षेत्र अंतर्गत ढखेरवा शारदा नगर रोड पर मोटर साईकिल सवार युवक पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा पर डाक्टरों ने हालत गंभीर देख युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बतादे कि जनपद के निघासन कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बिनौरा निवासी वाहिद पुत्र वसीर (30) अपने छोटे भाई मुरसलीन व छोटी बहन वहीद के साथ मोटर साईकिल से अपने घर आ रहे थे। इस दौरान ढखेरवा चौकी के रमिया बेहड क्षेत्र अंतर्गत ढखेरवा शारदा नगर रोड पर मलबेहड़ पुल के पास कुछ अज्ञात बदमाशों ने उसकी बाइक रुकवा ली और चाकू से हमला कर दिया। जिसमें वाहिद गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। वही उसका छोटा भाई मुरसलीन डरकर छोटी बहन के साथ झाड़ियों में छुप गया और छुपकर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची ढखेरवा चौकी की पुलिस ने गंभीर रूप से घायल वाहिद को रमिया बेहड़ सी0एच0सी में भर्ती कराया जहा पर डाक्टरों ने वाहिद की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात बदमाशों की तलाश कर रही है।
...रिपोर्ट - सद्दाम हुसैन (लखीमपुर खीरी)
No comments