सांसद के जन्मदिवस पर समर्थकों ने मरीजों को बांटे फल
जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताआें ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में मरीजों को फल बांटकर दीर्घायु होने की कामना की
सागर। जनपद के देवरीकला में भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं दमोह लोकसभा प्रहलाद पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताआें ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में मरीजों को फल बांटकर दीर्घायु होने की कामना की।
भाजपा नेता के जन्मदिन पर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पहुँचे नगरपालिका अध्यक्ष, मयंक चौरसिया, युवा नेता अलकेश जैन, मंडी उपाध्यक्ष कैलाश पटेल, गौरीशंकर पटेल, मनोज नामदेव, दीपक फुसकेले, सौरभ साहू, हल्लेभाई प्रजापति, राजा गुप्ता सहित अन्य समर्थकों ने विभिन्न वार्डो में भर्ती मरीजों को फल वितरित किये एवं क्षेत्रीय सांसद के दीर्धायु होने की कामना की।
...रिपोर्ट - राकेश यादव। (देवरी सागर मध्यप्रदेश)

No comments