Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

यूपी सरकार के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे एआरटीओ अधिकारी

                       
पिछले दिनों हुए भीषण सडक हादसे में एक साथ करीब दर्जन भर से ज्यादा हुई मौतों के बाद भी आरटीओ विभाग लापरवाह बना हुआ

लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के लखनऊ बरेली NH-24 पर पसगवां कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी उचौलिया के अन्तर्गत पिछले दिनों हुए भीषण सडक हादसे में एक साथ करीब दर्जन भर से ज्यादा हुई मौतों के बाद भी आरटीओ विभाग लापरवाह बना हुआ है। और जांच करने के नाम पर केवल खानापूर्ति कर इतिश्री कर ली जाती है। पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी अवैध वसूली करके सरकार की छवि खराब कर रहे हैं जिसका सीधा असर सरकार पर पड रहा है। जिसमें आरटीओ विभाग सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार में संलिप्त है और अवैध कार्य करके सरकार की छवि धूमिल कर रहा है। जिलें में लगातार हो रहे सडक हादसों के बाद यहां के पुलिस परिवहन विभाग के अधिकारी आंख बन्द कर तमाशबीन बने हुए हैं। दोनों विभागों की घोर लापरवाही के चलते सडकों पर आये दिन बडे हादसे हो रहे हैं। लोग आसमायिक मौत के गाल में समाते जा रहे है। लेकिन विभाग के एआरटीओ परिवहन विभाग यह सब देखकर तमाशबीन बने हुए है और परिवहन विभाग के अधिकारी उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशों को दरकिनार कर अवैध वसूली करने में लगे हुए हैं जबकि पीटीओ,एआरटीओ के चेकिंग अभियान को डग्गामार वाहन चालक खुलेआम पलीता लगा रहे हैं। परिवहन विभाग के आदेश पर बुधवार को पीटीओ एलआरपी चौराहे पर चेकिंग अभियान चला रहे थे और केवल मोटरसाईकिलों का चालान करके खानापूर्ति कर रहे थे जबकि चौराहे पर दर्जनो ऐसे वाहन उनके सामने से निकलते रहते है। जो क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाकर निकलते रहते है। जिनको विभाग के जिम्मेदार अधिकारी रोंककर पूछना तो दूर देखना तक उचित नहीं समझते और पीटीओ को ऐसे वाहन दिखाई नहीं दिए जिनका चालान किया गया हो। इससे साफ प्रतीत होता है कि ऐसे वाहनों पर आरटीओ विभाग काफी मेहरबान है।

...रिपोर्ट - हिमांशु श्रीवास्तव।(लखीमपुर खीरी)

No comments