मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना (संबल) के अंतर्गत किया गया शिविर का आयोजन
ऑनलाइन पंचिंग कर सरल योजना एवं समाधान योजना में पंजीबद्ध कर हितग्राहियों को योजना का लाभ प्रदान किया गया
सागर। जनपद के रगोली गांव में मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना (संबल) के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभ प्रदान हेतु अधीक्षण अभियंता जी.पी. त्रिपाठी एवं सहायक अभियंता बी.पी. सिंह द्वारा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में सहायक अभियंता एवं ओम प्रकाश प्रजापति द्वारा ऑनलाइन पंचिंग कर सरल योजना एवं समाधान योजना में पंजीबद्ध कर हितग्राहियों को योजना का लाभ प्रदान किया गया।
इस दौरान अधीक्षण अभियंता ने बताया कि पंजीकृत लाभार्थियों को मध्य प्रदेश फ्लैट बिल योजना का लाभ भी प्राप्त होगा। उन्होंने ने कहा इस योजना का लाभ केवल उन लोगों को ही मिलेगा जो 1,000 रूपये से कम की बिजली का उपभोग करेंगे और जिनका विद्युत कनेक्शन 500 वाट से अधिक नहीं है। इस योजना में लाभार्थियों को बिजली बिल के रूप में केवल 200 रुपये का भुगतान करना होगा।
जिसके बाद उन्होंने कहा कि सरकार इस योजना को लॉन्च के दौरान पंजीकरण प्रमाण पत्र भी प्रदान करेगी। इस दौरान शिविर में उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारी सुनील, पूनम, बी के रज्जक, लता पिपरिया, वीरेंद्र जाट समेत समस्त स्टाफ बहेरिया वितरण केंद्र पर उपस्थित रहा।
...रिपोर्ट - हेमंत आठिया।(सागर मध्यप्रदेश)
No comments