Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

बदमाश ने तीन जगह ताबड़तोड़ फायरिंग कर फैला दी दहशत

      बदमाश ने तीन जगह ताबड़तोड़ फायरिंग करके पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया

डेस्क। मेरठ में रविवार देर रात एक सिरफिरे बदमाश ने तीन जगह ताबड़तोड़ फायरिंग करके पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया।मोटरसाइकिल सवार बदमाश ने पहले तो लिसाड़ीगेट क्षेत्र में एक व्यापारी के घर मे फायरिंग की और फरार हो गया। इसके बाद कुछ कदमों की दूरी पर ही सईद रेस्टोरेंट पर बैठे मालिक पर फायर झोंक दी। जिसके बाद फरार हो गया। वहीं कुछ मिनटों बाद बदमाश ने जिला अस्पताल के पास रहमान रेस्टोरेंट पर भी ताबड़तोड़ फायरिंग करके सनसनी मचा दी।

लगातार फायरिंग कर रहे बदमाश की घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश में जुट गई है। इधर सरेआम इस दुस्साहसिक वारदात से व्यापारी दहशत में है। फिलहाल पीड़ित व्यापारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।  पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। लेकिन अहम सवाल ये है कि आखिर फायरिंग क्यों और किसने की है क्या इसके पीछे रंगदाररी वसूलना के लिए डराने या फिर कोई और वजह है। इन्ही सवालों को तलाशने के लिए पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

No comments