Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

पुरानी यांदे अब फेसबुक पर होंगी नए ढंग से ताजा



 फेसबुक ने अपने यूजर्स की यादों को शेयर करने के लिए 'मेमोरीज पेज' लॉन्च किया है। इस पेज के जरिए फेसबुक आपके और आपके दोस्तों की यादों को शेयर करेगा
 
डेस्क। फेसबुक ने अपने यूजर्स की यादों को शेयर करने के लिए 'मेमोरीज पेज' लॉन्च किया है। इस पेज के जरिए फेसबुक आपके और आपके दोस्तों की यादों को शेयर करेगा। दरअसल, फेसबुक ने 'ऑन दिस डे' फीचर को अपग्रेड कर इस पेज को लॉन्च किया है। इसमें यूजर अपनी पुरानी यादों को फिर से ताजा कर सकेंगे।

फेसबुक का यह फीचर नया नहीं है। कंपनी ने बस 'ऑन दिस डे' फीचर के लिए अलग से सेक्शन बना दिया है। इसके अलावा, फेसबुक के अन्य फीचर्स में 'फ्रैंड्‌स मेड ऑन दिस डे' फीचर भी जोड़ा गया है। इस फीचर में उस दिन बनाए गए दोस्तों की लिस्ट आ जाती है। इसमें आपके व आपके दोस्तों के फोटो कोलाज व स्पेशल वीडियो फ्रैंडवर्सरी के नाम से पोस्ट होते हैं।
मेमोरीज यू हैव मेड
इस मेमोरीज पेज पर 'मेमोरीज यू मे हैव मिस्ड' फीचर भी जोड़ा गया है। अगर आप फेसबुक पर बराबर लॉग-इन नहीं करते हैं और किसी मेमोरी को मिस कर देते हैं, तो फेसबुक इस फीचर के जरिए आपकी मिस की गई सभी मेमोरीज को नोटिफाई करेगा। इसके लिए फेसबुक एक वीडियो पोस्ट के जरिए आपको मेमोरीज के बारे में याद दिलाएगा। फेसबुक ने मेमोरी रिकैप को पिछले साल ही लॉन्च किया था। इस फीचर के जरिए फेसबुक यूजर्स
की पर्सनल शेयरिंग बढ़ाना चाहता है।

No comments