अनियंत्रित होकर कार खाई में पलटी,चार घायल
*निघासन खीरी।*
मंदिर के पास एक तेज रफ़्तार कार अचानक अनयंत्रित हो कर पलट गई। जिसमे सवार चार लोग घायल हो गए
लखीमपुर खीरी। जनपद के तहसील निघासन खीरी क्षेत्र अंतर्गत ढखेरवा मार्ग रकेहटी में जिंद बाबा के मंदिर के पास एक तेज रफ़्तार कार अचानक अनयंत्रित हो कर पलट गई। जिसमे सवार चार लोग घायल हो गए। मौके मौजूद राहगीरों ने घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों में दो बच्चे भी शामिल है।
बतादे कि तहसील निघासन खीरी क्षेत्र अंतर्गत ढखेरवा मार्ग रकेहटी में जिंद बाबा के मंदिर के पास एक तेज रफ़्तार कार यूपी 31 ए एल 07 18 की अचानक स्टेरिंग फेल हो जाने के कारण कार अनयंत्रित होकर एक खाई में पलट गई। जिसमे सवार दो बच्चो समेत चार लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायलों को प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहा सभी लोगो का इलाज चल रहा है।
....रिपोर्ट - सद्दाम हुसैन। (लखीमपुर खीरी)

No comments