शेयर बाजार में गिरावट का दौर बरक़रार,सेंसेक्स 55 अंक हुआ नीचे
प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 70 अंक
गिरकर खुला और खबर लिखे जाने तक मामूली रिकवरी के बाद 38 अंकों की गिरावट
के साथ 35430 के स्तर पर कारोबार कर रहा
डेस्क। कल बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार
आज मंगलवार को भी कमजोरी के साथ खुला। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 70 अंक
गिरकर खुला और खबर लिखे जाने तक मामूली रिकवरी के बाद 38 अंकों की गिरावट
के साथ 35430 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 39 अंक गिरकर
10722 के स्तर पर खुला है।
सबसे
ज्यादा बिकवाली वेदांता लिमिटेड और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर्स है। वेदांता
लिमिटेड 1.15 फीसद की कमजोरी के साथ 227.60 के स्तर पर और आइसीआइसीआइ बैंक
1.50 फीसद की गिरावट के साथ 285.50 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय
बाजार में गिरावट के चलते तमाम एशियाई बाजार कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे
हैं। जापान का निक्केई 0.52 फीसद की गिरावट के साथ 22221 के स्तर पर, चीन
का शांघाई 0.81 फीसद की गिरावट के साथ 2836 के स्तर पर, हैंगसैंग 0.88 फीसद
की गिरावट के साथ 28707 के स्तर पर और तायवान का कोस्पी 0.88 फीसद की
गिरावट के साथ 2337 के स्तर पर करोबार कर रहे हैं

No comments