लोडर व मोटर साईकिल की भिड़ंत में तीन घायल
ग्वाल बाबा के पास हुई लोडर व मोटर साईकिल की जोरदार भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए
टीकमगढ। जनपद के भेसली क्षेत्र अंतर्गत ग्वाल बाबा के पास हुई लोडर व मोटर साईकिल की जोरदार भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि खरगापुर की तरफ से आ रहे एक 3 पहिया लोडर व बल्देवगढ़ की तरफ से जा रहे मोटरसाइकिल सवार युवको की ग्वाल बाबा मंदिर के पास अचानक आमने-सामने भिड़ंत हो गई। लोगो का कहना है कि दो वाहन ज्यादा गति में भी नहीं थे। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस के जरिये नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बल्देवगढ़ में भर्ती कराया गया जहा पर डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
...रिपोर्ट - खूबचन्द्र राजपूत। (टीकमगढ मध्य प्रदेश)

No comments