मातृभूमि स्वाभिमान संगठन ने सागर विकास प्राधिकरण की मांग को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान

सागर। मातृभूमि स्वाभिमान संगठन ने सागर विकास प्राधिकरण की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। हस्ताक्षर अभियान के प्रथम दिवस मे संगठन द्वारा परकोटा गौर टावर से संगठन के संरक्षक सागर विधायक शैलेंद्र जैन से प्रथम हस्ताक्षर करा कर अभियान की विधिवत शुरुआत की गई। जिसके बाद सदस्यो द्वारा आमजनों को विकास प्राधिकरण की महत्वता को समझा कर हस्ताक्षर करने की अपील की। जिसमें शहर के लोगो द्वारा बड़ी संख्या मे हस्ताक्षर कर अपनी भूमिका सुनिश्चित की। संगठन के अध्यक्ष प्रासुक जैन ने बताया कि सागर विकास प्राधिकरण के बाद शहर के विकास को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही आम लोगो को भी इसका लाभ मिलेगा। इसलिए लगातार लंबे समय से सागर विकास प्राधिकरण की माँग की जा रही थी, लेकिन अब तक इस पर कोई भी ठोस निर्णय नही लिया गया। मातृभूमि स्वाभिमान संगठन के सदस्यों ने यह तय किया कि जब तक सागर विकास प्राधिकरण की मांग को शासन द्वारा नही माना जायेगा, तब तक संगठन द्वारा चरण बध्य तरीके से अपनी माँग को लेकर आंदोलन जारी रखेगा। इस दौरान पंडित श्याम तिवारी, जगननाथ गोरिया, राजेश केसरवानी, बंटी शर्मा, विक्रम सोनी, नरेश यादव, धर्मेंद्र खटीक, विशाल खटीक, श्वेता यादव, मुरारी साहू, सविता साहू, नीलेश जैन, बसंत सेन, चीनी चौबे, मोनू सैनी, आमिर जैन, रितेश मिश्रा, भैया पटेल, यश अग्रवाल, दीपक दुबे, ज्योतिस सोनी, विकास केशरवानी, अमित रावत, टिंकल सैनी, जफर कमानी, लोकेश चौरसिया, सचिन चौरसिया, प्रशांत जैन, डब्बू साहू, मनीष चौबे, अंशुल हर्शे, कुलदीप खटीक, अंशुल गुप्ता, सहित बड़ी सँख्या मे संगठन के सदस्य मौके पर मौजूद रहे। उक्त जानकारी संगठन के प्रवक्ता श्रीकांत जैन ने दी।
....रिपोर्ट - हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)
No comments