अज्ञात लुटेरों ने अधिवक्ताओं पर धारदार हथियारों से किया हमला
अज्ञात लुटेरों ने स्टेट बार कौसिल जबलपुर की मीटिंग से लौट रहे भिंड तथा ग्वालियर ज़िलें के 7 अधिवक्ताओं पर धारदार हथियारों से लैश हमलावरो ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया
सागर (मालथौन)। कल देर रात अज्ञात लुटेरों ने स्टेट बार कौसिल जबलपुर की मीटिंग से लौट रहे भिंड तथा ग्वालियर ज़िलें के 7 अधिवक्ताओं पर धारदार हथियारों से लैश हमलावरो ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया।
ये सभी अधिवक्ता अपनी निजी कार पर सवार थे। लुटेरों ने पहले रेतीं से कार को पंक्चर कर दिया और फिर टायर बदलते समय अचानक इन पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सागर अधीक्षक सत्येन्द्र शुक्ल और मालथौन टी आई मानवेन्द्र सिंह बघेल पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुच गए। और घायलो में अभिभावक संघ के अध्यक्ष अनिल मिश्रा, वार पूर्व अध्यक्ष रज्जन सिंह, वार के सचिव विनीत मिश्रा, वकील राजीव शर्मा विक्रम सिंह को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। जहां पर इनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इससे पहले इसी साल इस नेशनल हाइवे पर लुटेरे लूट व मारपीट जैसी वारदातों को अंजाम देकर दो लोगो की जान तक ले चुके हैं। ऐसी घटनाएं होने के बाद पुलिस विभाग सख्त होता नजर आया है। पर कुछ ही दिन बाद इन घटनाओं को भुलाकर फिर लापरवाही पूर्ण रवैया अपनाने लगता है। जिससे फिर ऐसी वारदातें देखने को मिलने लगी हैं। फ़िलहाल झांसी सागर हाइवे की इस घटना के बाद पुलिस चारों तरफ सूत्रों द्वारा जानकारी लेकर अपराधियों की धर पकड़ में लग गई है।
...रिपोर्ट - हेमंत आठिया।(सागर मध्यप्रदेश)

No comments