Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

Smoking से छुटकारा पाने के लिए काफी मददगार ये ऐप्स



                    आइये जानते हैं इन एप्स के नाम और इनके फीचर्स के बारे में

डेस्क। एक रिसर्च के मुताबिक यह पता चला है कि 10 में से 7 भारतीयों को धूम्रपान से होने वाले अंजाम के बारे में पता होता है। लेकिन इसके बावजूद भी 53 फीसद लोग धूम्रपान छोड़ नहीं पाते हैं। यह तो हुई रिसर्च में बताया गया है। लेकिन आपके आस-पास भी ऐसे कई लोग होंगे जो धूम्रपान छोड़ना तो चाहते हैं लेकिन ऐसा कर नहीं पाते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे एप्स के बारे में जो धूम्रपान छुड़ाने में आपकी मदद करेंगे।

आइये जानते हैं इन एप्स के नाम और इनके फीचर्स के बारे में।

 'QUITNOW' ऐप को अभीतक 10 लाख यूजर्स डाउनलोड कर चुके है। इस ऐप को प्ले स्टोर पर 4.3 स्टार मिला है। ऐप को 36 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। ऐप की साइज 15 एमबी है।

यह एक ऑन लाइन कम्युनिटी है। ऐप का एक बड़ा सोशल नेटवर्क है, जिसमें 44 भाषाओं का सपोर्ट मिलता है। ऐप में आपको धूम्रपान और स्वास्थ्य को चेक करने के लिए ट्रैकर दिया गया है। ऐप में कई प्रोग्राम दिए गए हैं जिनकी मदद से धूम्रपान की लत से छुटकारा पाया जा सकता है।
 

'Smoke Free' इस ऐप को भी 10 लाख यूजर्स डाऊनलोड कर चुके  है। इस ऐप को प्ले स्टोर पर 4.7 स्टार मिला है। ऐप को 36 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। ऐप की साइज 42 एमबी है।

 फीचर्स: यह एक ऑनलाइन कम्युनिटी है जिसमें धूम्रपान करने वाले और धूम्रपान नहीं करने वाले दोनों ही शामिल हैं। धूम्रपान की लत से छुटकारा पाने में ऐप आपकी मदद करता है। ऐप आपको बताता है कि धूम्रपान छोड़ने की वजह से आपने दिन में कितनी बचत की है। साथ ही ऐप आपको बताता है कि आपके शरीर में कितना सुधार आया है।
 

'Quit Smoking- Cessation Nation' ऐप को 1 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। इस ऐप को प्ले स्टोर पर 4.5 स्टार मिला है। इसे 6 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। ऐप की साइज 3.3 MB है।

ऐप आपकी हर उपलब्धि पर एक बैच देता है। ऐप न सिर्फ धूम्रपान सेवन, बजट और फायदे के बारे में जानकारी देता है बल्कि ये आपके हेल्थ रिपोर्ट में कितना सुधार आया है इसकी एक डिटेल्ड रिपोर्ट भी देता है।

No comments