फसल नष्ट होने से किसान की हृदयाघात के चलते मौत
उन्नाव।
खेती को लेकर आर्थिक कर्जे में डूब चुका किसान के लिए आशा की किरण बनी फसल
के आंधी मे तहस नहस हो जाने के बाद हृदयाघात के चलते मौत हो गई। किसान
जिला व प्रदेश स्तर पर खेती किसानी को लेकर पुरस्कृत हो चुका था।
जानकारी
के अनुसार विकास खंड सिकन्दर पुर सरोसी के ग्राम कुर्मिनखेड़ा के निवासी
कृष्ण कुमार पटेल खेती बाड़ी का कार्य करते थे। फूल की जिला स्तरीय खेती
करने वाले किसान कृष्ण कुमार पटेल को फूल की खेती मे नुकसान पहुंचा। जिससे
वह कर्जदार हो गया। बीती रात हृदयाघात का दौरा पड़ने से कृषक कृष्ण कुमार
पटेल की मौत हो गई। मृतक कृषक को फूल की खेती के लिए कई बार जिला स्तर पर
तथा प्रदेश स्तर पर शासन ने पुरस्कृत भी किया था। इधर कई बार आधी तूफान के
आने से बीते दिवस आठ बीधा मे लगा ग्रीन पाली हाउस आॅधी मे उड़ गया। जिससे
फूलों की पूरी खेती तहस नहस हो गयी थी। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार श्रीकृष्ण
कन्नौजिया ने बतया कि खेती के लिए भतीजे कृष्ण कुमार ने बैंको व लोगो ंसे
कर्ज भी ले रखा था।

No comments