हिंजाम ने आजाद की प्रतिमा लगाने की मांग की
-सदर विधायक को दिया ज्ञापन
उन्नाव।
सदर विधायक से हिंदू जागरण मंच उन्नाव ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के
महानायक चंद्रशेखर
आजाद की भव्य प्रतिमा मरहला चैराहे पर लगवाने की माँग
की। इस दौरान हिंजाम के भारी संख्या में कार्यकर्ता भी मोजूद रहे।
हिन्दू
जागरण मंच के प्रान्तीय मन्त्री व प्रभारी विमल द्विवेदी मंच के साथियों
के साथ सदर विधायक पकंज गुप्ता को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रिम
पंक्ति के महानायक, उन्नाव जनपद के गौरव चंद्रशेखर आजाद की भव्य प्रतिमा
मराहला चैराहे पर लगवाने की माँग के संदर्भ में ज्ञापन दिया। जिस पर सरल
सहृदय विधायक ने तत्काल अपनी स्वीकृति दे दी। श्री द्विवेदी ने
कहा कि यशस्वी एवं जनप्रिय सदर विधायक पंकज से हिंदू जागरण मंच उन्नाव से
माँग कि राजधानी मार्ग के मराहला चैराहे पर चंद्र शेखर आजाद की एक भव्य
आदमकद प्रतिमा का निर्माण कराया जाए। क्योंकि उन्नाव जनपद का गौरव, भारतीय
स्वतंत्रता संग्राम के महानायक आजाद का इस जनपद से इतना गहरा जुड़ाव हम
जनपदवासियो के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान व
आने वाली पीढ़ी इस गर्व को आत्मसात कर सकें उनके प्रखर राष्ट्रवाद से
प्रेरित हो सके इसके लिए हमारा नैतिक कर्तव्य है की उनकी यादों को उनके
उज्जवल चरित्र को उनके धधकते राष्ट्रवाद को वर्तमान व भावी पीढ़ी को निरंतर
याद दिलाते रहे जिसके लिए राजधानी मार्ग के मुख्य चैराहे मराहला जिससे एक
रास्ता आजाद जी के जन्मस्थान बदरका को भी जाता है पर एक भव्य आदमकद प्रतिमा
का निर्माण कराया जाए ताकि मार्ग से गुजरने वाले हजारों लाखों लोग इस
महामानव के जीवन से प्रेरित हो सके !
ज्ञापन देने वालो में
जिलाध्यक्ष अजय त्रिवेदी महामन्त्री विष्णुगुप्ता नगरअध्यक्ष विकाससिंह
सेंगर,युवा प्रभारी मनीष अवस्थी ,नगरमन्त्री अखिल मिश्रा, म्रदुल
अवस्थी,अक्षय प्रताप सिंह, इशु शुक्ला, सनी विमल, शुभम कनौजिया, अंशू
शुक्ला, दुर्गाप्रसाद तिवारी, युवराज सिंह राजेश शुक्ला, शुभम कनौजिया,
हिमान्शु अवस्थी आदि सैकड़ो राष्ट्र भक्त मौजूद रहे।

No comments