आंधी से गिरी दीवार की चपेट मे आकर दो की मौत
उन्नाव। जनपद
में बीती देर रात आई आंधी एवं बिजली ने कहर बरपाया। जहाॅ तेज आधी से दीवार
के गिरने से उसके सहारे चारपाई में लेटे वृद्ध सहित दो लोग चपेट में आ गए।
दोनो की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बांगरमऊ कोतवाली
क्षेत्र के ग्राम जगटापुर में बीती रात आंधी तूफान के दौरान दीवार के गिरने
से छप्पर के नीचे सो रहे राम मोहन पंडा व अमन पुत्र अरूण कुमार राठौर
दीवार गिरने से उसके नीचे दब गए। दीवार के गिरने व चीखपुकार की आवाज सुन
आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने दीवार के मलबे को हटाया किन्तु तब
तक बहुत देर हो चुकी थी। मलबे में दब कर राम मोहन पंडा की मौत हो गई। गंभीर
रूप से घायल अमन को परिजन उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहाॅ
चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।

No comments