आंधी से गिरे पैनल से बचे लोग
उन्नाव। हल्की वारिश व तेज
हवाओं के झोकों से लाखों रुपए खर्च कर लगा वाटर सोलर पैनल खम्भा भरभरा कर
गिरने से रोड पर कोई बड़ा हादसा होते बच गया। पानी भरने आये मोहल्ले के लोग
बाल बाल बच गए।
हसनगंज विकास खंड के अन्तर्गत नगर पंचायत मोहान
में लगभग छह लाख रुपये की कीमत से शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए लगाया गया
था। लेकिन गुरुवार को दोपहर बाद आसामायिक हल्की वारिश व तेज हवाओं के झोकों
से घटिया वाटर सोलर का पाइप टूट कर गिर गया। जिससे एक बार फिर टाउन में
लाखों रुपए खर्च करने के बाद कमीशनखोरी की भेंट चढ़ने का मामला उजागर हुआ
है। हल्की वारिश व तेज हवा में मानक विहीन व घटिया पाइप लगाने की पोल खुल
कर सामने आ गई है। जिससे नगर पंचायत में टाउन व ठेकेदार के खिलाफ भारी
आक्रोश बढ़ गया है। जबकि इस संबंध में मोहान चैयरमैन हयात रसूल ने बताया कि
सड़क किनारे नाली नहीं बनी है। जिसकी वजह से बारिश का पानी निकलने की
व्यवस्था नही होने से नालियाँ चोक हो गई है और दुकानों में पानी भर जाता
है। सड़क किनारे नाली बनवाने के लिए दर्जनों बार पीडब्लूडी अधिकारियों से
शिकायत कर चुका हूँ लेकिन कोई सुनवाई नही हुई जिसका खामियाजा पहली ही बारिश
में कस्बेवासियों को भुगतना पड़ रहा है। सड़क किनारे दुकानदार राजू गुप्ता,
पप्पू गुप्ता, बादशाह, सलीम, इमाम, राम स्वरूप, हरिओम, बेचू, राजा, सहित
पचासों दुकानों में पानी भर जाने से दुकानों का फर्नीचर व अन्य सामान डूब
जाता है।
वही नगर पंचायत मोहान के वार्ड नम्बर दस कटरा में सभासद
मालती चैरसिया के घर के पास लगा छः माह पहले लगभग छह लाख से वाटर सोलर
पाइप हल्की वारिश में गिर गया। जिससे पानी भरने आये मोहल्ले वासी बाल बाल
बच गए। वार्ड नम्बर दस के लोगो ने बताया कि पूर्व चेयर मैन की भष्टाचार व
कमीशन खोरी के चलते छह लाख रुपये का सोलर वाटर पैनल खंभा छः माह में ही गिर
गया।
खास बात यह रही कि सोलर पैनल के आस पास कोई नही था नहीं तो
कोई बड़ी घटना हो सकती थी। उधर ईओ अरूण कुमार सिंह ने बताया कि वाटर सोलर
सिस्टम मेरे समय का लगा नहीं है। वारिश में नाली चोक है या पाइप टूट गया है
अभी तक उन्हे किसी प्रकार की जानकारी नहीं है।

No comments