भारत स्वच्छ मिशन के अन्र्तगत ग्रामीणों ने ली स्वच्छता की शपथ
उन्नाव।
भारत स्वच्छ मिशन के अंतर्गत ग्रामीणों ने झाडू लगा कर गांव को साफ स्वच्छ
रखने की शपथ ली। हसनगंज विकास खंड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत नेवलगंज व
महराजगंज में स्वच्छता अभियान का एक बार स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत झाडू
लगाया तथा ग्रामीणों को शपथ दिलाकर प्रेरित किया। गांव के प्राथमिक
विद्यालय प्रथम व द्वितीय में मुख्य गेट के बाहर जमा कूड़ा करकट को झाड़ू
लगाकर साफ किया।
इसके उपरांत वहाँ एकत्र हुए ग्रामीणों व महिलाओं
को विनय कुमार समाज सेवी व नरेंद्र कुमार नरेश पाल रविशंकर ने ग्रामीणों
को अपने अपने दरवाजे की नाली व गंदगी को साफ सफाई करने की शपथ दिलाई। और
गांव को साफ स्वच्छ रखने की अपील की और भारत स्वच्छता अभियान के तहत गांव
की महिलाओं व पुरूषों ने गलियों को साफ-सफाई रखने के लिए संकल्प लिया।इसके
बाद विनय कुमार व नरेशपाल ने दुकानदारों व ठेले लगाने वालों को साफ-सफाई के
लिए प्रेरित किया। युवकों ने अपील की कि हर दुकानदार चाहे वह जमीन पर कपड़े
बिछाकर मूंगफली ही क्यों न बेचता हो, एक डस्टबिन जरूर रखें।
ग्राहकों
से भी उसी में कूड़ा फेंकने के लिए माहौल बनाने की पहल कर शुरुआत करनी
चाहिए तभी हमारा भारत स्वच्छ मिशन का सपना पूरा हो सकता है। दुकानदार दुकान
के आगे सफाई रखेंगे तो ग्राहक भी आएंगे।और पास पड़ोसी सभी स्वस्थ्य रहेगें।
दुकानदारों के साथ ही राहगीरों ने भी रुककर उनकी बातें सुन कर कार्यक्रम
की सराहना की। और खुद में बदलाव लाने का वादा किया। उनकी बात का असर रहा कि
स्ट्रीट दुकानों के आगे जो कूड़ा पड़ा था उसे फौरन उठाकर डस्टबिन में डाल
दिया।
वहाँ मौजूद अलोक सिंह, नरेश पाल विनय कुमार, आशीष, सोनू
अशोक, विजय, अखिलेख, श्री केशन, राजन, पप्पू हसन, गप्पू, महादेव,
सात्यकेशान, आशु, कैलाश, कौशल, लल्लू, नरेंद्र, सुभम, सदाशिव, गनेसी आदि
लोग मौजूद रह कर गांव को साफ सुथरा रखने का संकल्प लिया।

No comments