देश हमेशा मजबूत प्रजातंत्र गाधीं विचारधारा के सहारे आगे बढ़ा- अन्नू टंडन
उन्नाव। जब देश में अंग्रेजों की गुलामी से आजादी
की लड़ाई का वक्त था तो पूरे देश
के कांग्रेसजनों
ने त्याग, समर्पण व बलिदान से गांधीवादी विचारधारा
को आत्मसात् कर देश को स्वतंत्र कराया, उसी तरह आज जो स्थिति विगत 4 वर्षों से देश में केन्द्र की मोदी सरकार ने बना दी उससे देश को बचाने व जनता के ऊपर चल रहे तानाशाही शासन से मुक्ति के लिये
जिले के सभी कांग्रेसजन गाँव-चैपालों में खड़े होकर जनता के हित के
लिये तानाशाह भ्रष्ट सरकारों से
संघर्ष के लिये
तैयार रहे।
उक्त विचार पूर्व
सांसद अन्नू टण्डन ने ब्लाक कांग्रेस कमेटी सफीपुर व
मियागंज के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित
करते हुये कही।
पूर्व सांसद अन्नू टण्डन ने कहा कि भारत देश हमेशा मजबूत प्रजातंत्र, गांधीवादी कांग्रेसी विचारधारा के सहारे
ही आगे बढ़ा है और इतिहास गवाह है जब भारत में विपक्षी
कट्टर, तानाशाह सोंच जो मौजूदा केन्द्र व प्रदेश सरकार के रुप में दिख रही है इन
ताकतों ने देश को गर्त में ले
जाने का काम किया
है।
कार्यकर्ता बैठक
में प्रभारी के रुप में उपस्थित अखिल भारती कांग्रेस कमेटी सदस्य
कमल तिवारी ने अपने सम्बोधन में
कहा कि 4 वर्षों में मोदी सरकार ने किसानों-मजदूरों व बार्डर पर खड़ें जवानों तथा आमजनों को ही परेशान करने
वाली नीति लागू कर माल्या, नीरव मोदी,
मेहुल चैकसी जेसे
देश के डकैतों को देश की गाढ़ी कमाई लेकर भागने की खुली छूट देकर मुल्क के साथ अन्याय करने का काम किया और यदि मोदी सरकार अगला कार्यकाल फिर पाती है तो देश की ताकत, सहिष्णुता को मोदी सरकार नीलाम कर
जनता को भीख
मांगने पर मजबूर कर देगी। ऐसी तानाशाह सरकार को शासन से हटाने का काम कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता
करेगा। कार्यकर्ता बैठक में
कार्यकर्ताओं में
जोश भरने का काम प्रदेश संगठन मंत्री अशोक धानविक ने किया। उन्होंने कांग्रेसजनों को जनसेवा के लिये प्रेरित किया।
उक्त बैठक में प्रमुख रुप से पीसीसी सदस्य
मंजू भारती, अनूप मेहरोत्रा, ब्लाक अध्यक्ष श्यामा सिंह, विमलेश सिंह, विवेक शुक्ला, रामस्वरुप, प्रेमचन्द्र, हरदेव, राम गोपाल,
रामविलास, अभय प्रताप, अजय,
नसरत अली उर्फ
नुरसी, धनीराम,
रामधन समेत
कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

No comments