किसान आत्महत्या करने को मजबूर-अन्नू टंडन
आज देश के प्रधानमंत्री नौजवानों
को रोजगार न देकर उनको पकौड़े बेचने की सलाह देकर बेरोजगारों का उपहास उड़ा
रहे है। वहीं आज प्राइवेट सेक्टर में कम्पनियों कर्मचारियों की छटनी कर
युवाओं को बेरोजगार कर रही है। प्रधानमंत्री पूरी तरह मौन है जो इस देश के
लिये दुखद है। श्रीमती टण्डन ने कहा कि कांग्रेस की तरह देश के युवा आशा
भरी निगाहों से देख रहे है और ये आपको विश्वास दिलाती है कि 2019 में
कांग्रेस की सरकार बनते ही ये खराब दिन जल्द बहुरेंगे। युवा कांग्रेस के
प्रदेश अध्यक्ष अंकित परिहार ने कहा कि इन सरकारों ने पूरी तरह साबित कर
दिया है कि इनकी नीतियां गरीब और किसान विरोधी है। यह सरकारें हर मोर्चे पर
पूरी तरह से विफल है युवाओं को 2 करोंड़ नौकरी देने का वादा करके सत्ता में
आयी। सरकार ने उल्टा रोजगार छीनकर देश के युवा वर्ग को बदहाली के हाल में
छोड़ दिया है। कार्यक्रम का संचालन संजय निगम ने किया। क्षेत्र भ्रमण के
दौरान राम प्रकाश रातव, शम्भू शुक्ला, मोनू यादव, राम गोपाल यादव निराला
यादव, राम प्रकाश सविता, के0 कुमार, विजय त्रिपाठी, राज नारायण प्रजापति,
शशी शेखर कुरील, नीरज जायसवाल, लीलावती, विपिन त्रिपाठी, अभिनव द्विवेदी,
रविकान्त द्विवेदी आदि लोग उपस्थित रहे।
No comments