भारत स्वच्छता मिशनको लेकर हिंजाम ने डीएम से की वार्ता
उन्नाव।
भारत स्वच्छता मिशन को दृष्टिगत रखते हुए गाँवो मे इसका कड़ाई से पालन
कराये जाने के सन्दर्भ मे हिन्दू जागरण मंच ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र
दिया। हिन्दू जागरण मंच के प्रान्तीय मन्त्री व प्रभारी विमल
द्विवेदी मंच के जिला अध्यक्ष अजय त्रिवेदी के साथ जिलाधिकारी के
कार्यालय पहुंच उनसे भारत स्वच्छता मिशन को लेकर वार्ता की तथा भारत
स्वच्छ्ता मिशन को दृष्टिगत रखते हुए गाँवो मे इसका कड़ाई से पालन कराये
जाने के सन्दर्भ मे जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया।
श्री
द्धिवेदी ने कहा कि जहा सरकार स्वछता के लिए करोड़ो रुपये खर्च कर रही है। व
जागरूकता अभियान चला रही है। जहाँ एक ओर महामहिम राष्ट्रपति व माननीय
प्रधानमन्त्री सहित सामाजिक संगठनो के साथ भारतीय जनता पार्टी के जन
प्रतिनिधियों द्वारा जगह स्वछता अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन उन्नाव जनपद
के गाँवो में आज भी खडंजा व आर सी सी रोडो मे कूड़ा, घूर सड़कों के किनारे व
आबादी के अन्दर डाले जाते है। जिससे आवागमन बाधित होने के साथ ही मार्ग पर
कीचड़ व सडांध से दुर्गन्ध गन्दगी से डेंगू, चिकनगुनिया, जैसी भयावह
बीमारियां फैलने का भय सदैव बना रहता है। श्री द्विवेदी ने कहा कि माननीय
प्रधानमंत्री के भारत स्वछता अभियान व माननीय मुख्यमंत्री के स्वच्छ
प्रदेश-स्वस्थ प्रदेश के निर्देशो व विचारों से प्रेरित होकर वे अधिकारियो
को इस समस्या से अवगत करा रहे है। वहीं सौरभ त्रिपाठी निवासी ग्राम बडोरा
ब्लाक बिछिया थाना अचलगंज उन्नाव का है जिसमे आबादी में डाले जा रहे घूरो
को आबादी से बाहर डाले जाने व स्वछता को लेकर दिए गए शिकायती पत्र का
जिक्र करते हुए इस समस्या को पूरे जनपद की समस्या बताया। उन्होने
जिलाधिकारी से भारत स्वच्छ्ता मिशन को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम बडोरा ब्लाक
बिछिया थाना अचलगंज सहित पूरे जनपद के गाँवो की सड़को व आबादी से कूड़ा व
घूरो को तत्काल हटाने के लिए अपने अधीनस्थ अधिकारियो व ग्राम प्रधानो को
निर्देशित करने की बात की। उन्होने कहा कि इससे माननीय प्रधानमन्त्री का
स्वच्छ भारत - स्वस्थ भारत का सपना साकार हो सकेगा।

No comments