अभियुक्त की गिरफ्तार कर, किया घटना का पटाक्षेप
उन्नाव।
विदेश से लौटे पति ने पत्नी के नाजायज संबंधों के कारण चाकूओं से गोद गोद
कर उसकी निर्मम हत्या
का पटाक्षेप पुलिस ने अभियुक्त की गिरफ्तारी करके कर
दिया। जांच में जुटी पुलिस को रविवार की देर रात सफलता हाथ लगी। पुलिस ने
आरोपी पति को गांव के बाहर से मुखबिर की सूचना पर धरदबोचा।
सोमवार
को पुलिस लाइन सभागार में एसपी हरीश कुमार ने प्रेसवार्ता आयोजित की।
वार्ता के दौरान उन्होने बताया कि बीती 30 मई को हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के
रसूलपुर बकिया गांव में राकेश कन्नौजिया की 35 वर्षीय पत्नी रेखा की
चाकूओं से गोद गोद कर उसकी के पति ने हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो
गया था। घटना के खुलासे में लगाई टीम लगातार खुलासे के लिए फाॅलोअप कर रही
थी। तभी मुखबिर खास की सूचना रविवार की रात को पुलिस ने गांव से ही हत्यारे
राकेश कन्नौजिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिसिया पूंछतांछ के दौरान आरोपी
ने बताया कि उसकी पत्नी रेखा के गांव के ही आजाद नाम के युवक से अवैध
सम्बंध चल रहे थे। आरोपी के अनुसार एक साल पहले वह विदेश चला गया था, तभी
उसे फोन पर पत्नी के गर्भवती होने का पता चला और विदेश से लौटने के बाद
उसने पत्नी की हत्या कर अपना इंतकाम पूरा किया।
13 वर्ष छोटे युवक से थे महिला के सम्बन्ध
पुलिस
की हिरासत में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी की उम्र लगभग 35 वर्ष थी।
जबकि प्रेमी युवक आजाद की उम्र करीब 22 वर्ष थी। कुछ वर्ष पूर्व दोनो को एक
साथ पति ने देखा था। मामला थाने में पहुंचने के बाद हसनगंज में दोनो को
बुलाकर लिखित रूप से समझौता करा दिया गया था।
प्रेमी युवक की हत्या के फिराक में था राकेश
वार्ता
के दौरान एसपी हरीश कुमार ने बताया कि पूंछतांछ के दौरान राकेश ने कबूल
किया कि उसने अपनी पत्नी रेखा की हत्या की थी वही उसने ये भी बताया उसे जब
पत्नी के गर्भवती होने का पता चला तो वह खुन्नस में आकर प्रेमी युवक आजाद
की हत्या करना चाहता था। जो घटना वाले दिन मौके पर मौजूद था, और पति पत्नी
के बीच बहस होता देख मौके से भाग निकला था।
पासपोर्ट न होने की वजह से नही लौट सका दुबई
एसपी
हरीश ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी विदेश भाग सकता था,
लेकिन हड़बड़ाहट में वह पासपोर्ट वाला बैग अपनी ससुराल में ही भूल गया था, जो
जांच कर रही पुलिस के हाथ लग गया था। उन्होने यह भी बताया कि घटना के
दौरान फरार होने के बाद उन्होने एयरपोर्ट प्रशासन को भी अलर्ट दे दिया था।
आरोपी और उसकी पत्नी की हुई थी दोबारा शादी
पुलिस
की पूंछतांछ में आरोपी राकेश ने बताया कि उसकी व उसकी पत्नी की दुबारा
शादी हुई थी। जिससे पहली शादी से महिला को तीन बेटियां और दूसरी शादी यानि
राकेश से उसे दो बेटे भी थे। एसपी ने बताया कि घटना से ये पांचो बच्चे
प्रभावित होगें । कहीं न कहीं इनके जीवन पर इसका बुरा असर होगा।
---------------------------

No comments