एसबीआई सीएसपी केंद्र संचालक बीस लाख रूपए सहित फरार
उन्नाव।
मियाँगंज माँखी थाना क्षेत्र के अन्र्तगत ग्राम पंचायत परेंदा में भारतीय
स्टेट बैंक के कांटेक्ट बेस पर मिनी बैंक के तौर पर एक केंद्र चला रहे युवक
ने बैंक के ग्राहकों का बीस लाख रूपए निकाल फरार हो गया। पीड़ितों को मामले
की जानकारी होने के बाद वे सकते पर आ गए। उन्होने मामले की सूचना संबधित
बैंक अधिकारियों व पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस कर्मी मामले की जांच में
जुट गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मियाँगंज माँखी थाना
क्षेत्र के अन्र्तगत ग्राम पंचायत परेंदा में भारतीय स्टेट बैंक का सीएसपी
केंद्र रजींत सिंह पुत्र मंशाराम निवासी नयाखेड़ा चला रहा है। क्षेत्रीय
लोगों ने बैंक की मिनी शाखा के तौर पर रजींत सिंह को चलाते देखा तो वे उसके
यहाॅ से अपने खाते का ट्रांजेक्शन आदि करने लगे। इस बीच उसके केंद्र से
अच्छा व्यापार चल निकला। इस दौरान रंजीत ने बैंक के ग्राहकों का बीस लाख
रूपए निकाल फरार हो गया। पीड़ितों को मामले की जानकारी होने के बाद वे सकते
पर आ गए। उन्होने मामले की सूचना संबधित बैंक अधिकारियों व मांखी पुलिस को
दी। जिसके बाद पुलिस कर्मी मामले की जांच में जुट गए हैं।

No comments