Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

पकड़ में आए वाहनो की बैटरी चुराने वाले

उन्नाव। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार के दिशानिर्देशानुसार अपराध व अपराधियाके विरुद्ध चलाए जा रहे वृहद अभियान के तहत वाहनो से बैटरी की चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी एवं क्षेत्राधिकारी बीघापुर के पर्यवेक्षण में एक टीम का गठन थाना प्रभारी बीघापुर के नेतृत्व में किया गया था। 
टीम के द्वारा बुधवार की सुबह गोपनीय सूचना के आधार पर घाटमपुर कला चैराहे के पास सुनील कुमार यादव पुत्र सोहनलाल निवासी जनसार थाना अजगैन, जयनारायण पुत्र रज्जन यादव, निवासी घाटमपुर खुर्द बीघापुर व राहुल पुत्र रजोल यादव निवासी ग्राम घाटमपुर खुर्द थाना बीघापुर को गिरफतार कर लिया। इस दौरान अपराधी आसपास के कस्बो व क्षेत्रों से वाहनो की बैटरियों की चोरी कर बेचने की फिराक मे जाने की तैयारी में थे। गिरफतारी के दौरान अपराधियों के पास से विभिन्न वाहनो की चैदह बैटरिंयों को भी बरामद किया। वहीं अपराध के समय प्रयोग की जाने वाली बजाज डिस्कवर बाइक को भी बरामद किया। बताते चले कि अपराधियों का कार्यक्षेत्र जनपद व आसपास का था। यह गिरोह एकान्त में खडे़ वाहनों की बैटरियों को निकाल बाइको ंसे भाग जाते थे व बाद में चोरी की गई बैटरियों को इकट्ठा दूसरे जनपद कानपुर जैसे शहरों में बेंच देते थे। पुलिस के अनुसार ये अपराधी कई वर्ष से चोरी कार्य में संलग्न थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
पूरे प्रकरण में पुलिस टीम में एसएचओ मनोज कुमार मिश्र, एसआई में भगत सिंह, सुधीर बाबू कांस्टेंबल में संजय कुमार, दुर्गेश कुमार, प्रवीण यादव, कृष्ण प्रताप व चा नरेन्द्र बहादुर सिंह शामिल रहे। 
गिरफ्तारी के बाद पुलिस पर बढ़ा भरोसा
जनपद में व आसपास के क्षेत्रों में वाहनो की बैटरियो को चुराने वाले गिरोह का पुलिस के द्वारा भंडाफोड़ करने के बाद जनपद वासियों में पुलिस के प्रति  टूटता भरोसा पुनः पनपने लगा है। बताते चले कि वाहन स्वामी व चालको मे ंवाहनो की सुरक्षा को लेकर अक्सर भय व्याप्त रहता था। वहीं पुलिस अधीक्षक द्वारा इस अभियान में संलग्न टीम का उत्साहवर्धन किया। 

No comments