बीएचयू में बीमार नर्स को आइसीयू में बेड न मिलने की वजह से हुई मौत
बीमार नर्स को आइसीयू वार्ड में बेड न मिलने की वजह से उसकी हालत गंभीर होती चली गई। जिसके बाद उसकी मौत हो गई
डेस्क। वाराणसी में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के सर सुंदरलाल अस्पताल में एक बीमार नर्स को आइसीयू वार्ड में बेड न मिलने की वजह से उसकी हालत गंभीर होती चली गई। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। नर्स की मौत के बाद आज उसकी सहयोगियों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा।
बतादे कि बीएचयू में अस्पताल की नर्स मंजू कुमार (35) वर्ष की तबियत बिगडऩे पर उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। इसके बाद हालत गंभीर होने पर आईसीयू में बेड की मांग की गई। जोकि नहीं मिला, आइसीयू में बेड न मिलने से उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग छह घंटे से भी अधिक समय तक बेड पाने का इंतजार करते रहे लेकिन बेड नहीं मिला जिसके बाद बीमार नर्स की मौत हो गई। इसके बाद वहां माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। आज सुबह नर्सिंग स्टॉफ ने नाराजगी जताते हुए स्ट्रेचर पर शव रखने के बाद वीसी आवास पर प्रदर्शन किया। काफी समझाने पर कुछ देर पहले ही इनका धरना समाप्त हुआ है। अब इस इस मामले में दोपहर 2 बजे एक बार फिर से कुलपति से वार्ता होनी है।

No comments