Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

देश को बुलेट ट्रेन की बजाय ज्यादा तेज और सुरक्षित रेल नेटवर्क की जरूरत: ई श्रीधरन

 

मेट्रो मैन के अनुसार देश को बुलेट ट्रेन की बजाय ज्यादा तेज और सुरक्षित रेल नेटवर्क की जरूरत है
डेस्क। देश में बुलेट ट्रेन को लेकर सरकार की कवायदें तेज हैं, इस दिशा में लगातार काम भी किया जा रहा है। हालांकि, बुलेट ट्रेन को लेकर तरह-तरह के बयान आते रहते हैं और देश के मेट्रो मैन कहे जाने वाले ई श्रीधरन ने भी इस मामले में अपनी राय रखी है। मेट्रो मैन के अनुसार देश को बुलेट ट्रेन की बजाय ज्यादा तेज और सुरक्षित रेल नेटवर्क की जरूरत है।
बतादे कि एक इंटरव्यू के दौरान ई श्रीधरन ने विकसीत देशों से भारतीय रेल व्यवस्था की तुलना करते हुए कहा कि मुझे लगता है भारतीय रेल व्यवस्था विकसित देशों की तुलना में करीब 20 साल पीछे है।
श्रीधरन ने बुलेट ट्रेन को केवल धनी लोगों के लिए बताया। साथ ही किसी तरह की तकनीकी प्रगति की बात को नकारते हुए कहा कि भारतीय रेल में बायो टॉयलेट को छोड़ और कोई प्रगति नहीं है। उन्‍होंने कहा कि बुलेट ट्रेन केवल अमीरों की आवश्‍यकताओं को पूरा करेगी। काफी महंगी होने के कारण यह आम लोगों की पहुंच से बाहर है। 
भारतीय रेलवे को अभी आधुनिक बनाने के साथ साफ और सुरक्षित भी बनाना होगा। भारतीय इंजीनियरिंग सर्विस के रिटायर ऑफिसर और कई मेट्रो प्रोजेक्ट्स के सलाहकार ने इस बात को भी नकार दिया कि बॉयो टॉयलेट, स्पीड और स्वच्छता की दिशा में भारतीय रेल ने प्रगति की है। श्रीधरन ने भारतीय रेलवे के प्रति निराशा व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि बहुत से प्रतिष्ठित ट्रेनों की औसत गति में कमी आई है।
उन्होंने कहा कि रेलवे की दुर्घटना के आंकड़ों में भी कोई सुधार नहीं हुआ है। उनके अनुसार, हर साल ट्रैक पर करीब 20,000 मौत होती हैं। हाल ही में देशभर में सभी मेट्रो रेल प्रणालियों के लिए स्वदेशी तकनीकी मानकों को निर्धारित करने के लिए श्रीधरन को एक नई गठित उच्चस्तरीय समिति का प्रमुख बनाया गया है।

No comments