ब्लैक स्पाट चिन्हित कर सड़क हादसों में लाएंगे कमी - पुलिस अधीक्षक
बलौदाबाजार। सड़क दुर्घटना मे कमी लाने के लिये पुलिस विभाग के साथ -साथ जिला प्रशासन के अधिकारी भी भूमिका निभाएंगे जिले मे ब्लैक स्पाट को चिन्हांकित कर वहाँ सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की जायेगी दुर्घटना के अन्य कारण में तेज रफ्तार, नशे के हालत मे वाहन चलाना ,भार वाहन क्षमता से अधिक होना आदि हो सकता है ।ऐसे दुर्घटना को रोकने के लिये कारवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गए हैं। दुर्घटना को रोकने के लिये आवश्यकतानुसार संकेत और अवरोधक लगाया जयेगा पुलिस अधीक्षक आर एन दास ने जिले के विभिन थानों से आये प्रभारियों से दुर्घटना स्थल के बारे मे जानकारी ली दुपहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रुप से हेलमेट का उपयोग करने के लिये जागरूक करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा की जिले मे संचालित कारखानों से निकलने वाले वाहनों के शहर मे प्रवेश के लिये समय सुनिश्चित किया जायेगा ।
...रिपोर्ट - प्रहलाद साहू बलौदाबाजार छ ग

No comments