UP 100 बनी चलता-फिरता उगाही का अड्डा
उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र में कार्यरत डायल 100 बाइक सवार होमगार्डो द्वारा विभिन्न प्रकार के वाहनों से अवैध वसूली जारी है। जबकि इनकी ड्यूटी शांति व्यवस्था बरकरार रखने में लगाई जाती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली गेट हो या मिर्री चौराहा या फिर बिल्लेश्वर मंदिर डायल 100 बाइक सवार होमगार्ड बिना किसी झिझक के अवैध वसूली करने में व्यस्त रहते है। उन्हें न अधिकारियों का डर है और न ही समाज का। बृहस्पतिवार की दोपहर को वसूली करते हुए जब एक स्थानीय संवाददाता ने अपने कैमरे में तस्वीर ले ली तो होमगार्ड बिना संकोच किए संवाददाता को ज्ञान देने पहुंच गए। प्रायः पुरवा मार्ग से गुजरने वाले ओवरलोडेड भारवाहन व जानवरों से लदे वाहनों पर इन पुलिस कर्मचारियों की बाज जैसी नजर लगी रहती है। अवैध वसूली के कारण वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं और दुर्घटनाए हो जाती है। पुरवा रोड पर कई सड़क दुर्घटनाए हो चुकी है और जानमाल का नुकसान हुआ है। किन्तु शासन व प्रशासन की कार्यशैली व मंशा पर ऐसे पुलिस कर्मचारी पानी फेर रहे हैं। कुछ स्थानों पर तो वसूली करने के लिए अपने चेलों को लगा रखा है।

No comments