करेंट की चपेट में आने से बन्दर व सांड की मौत
उन्नाव। बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत क़स्बा भगवंतनगर के वार्ड 8 में आज सुबह करीब 8:30 बजे तेज बारिस के चलते सदर बाजार को जोड़ती हुई सराफा की दुकान के सामने से निकली सार्टकट गली में लगे विद्युत लाइन के पोल में अचानक करेंट उतरने से एक बन्दर व एक सांड की चिपककर मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है इस जगह से व्यापारी व स्कूली बच्चो समेत अन्य लोगों का काफी आवागमन बना रहता है। लेकिन आज सुबह तेज बारिश के चलते इस मार्ग पर किसी का आवागमन नहीं रहा। यह रास्ता काफी सकरा है और रस्ते में ही विधुत लाइन का पोल है। जोकि आते-जाते किसी भी व्यक्ति को अपनी चपेट में ले सकता।

No comments