माँ-बेटे ने किशोरी की पिटाई कर किया आग के हवाले
डेस्क। उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी में एक किशोरी को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी को उसके पड़ोस के ही एक लड़के ने अपनी मां के साथ मिलकर आग लगा दी। लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आप-बीती बताई। परिजनों ने लड़की को आनन-फानन में लड़की को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला सफदरगंज थाना क्षेत्र के गांव चौखंडी का है। यहां रहने वाली एक किशोरी सोमवार सुबह करीब 9 बजे अपने घर पर ही थी। इसी दौरान पड़ोस के कुछ बच्चे उसके घर पर ही खेल रहे थे। लड़की के परिजनों का आरोप है कि जब किशोरी पड़ोसी के बच्चों को उनके घर छोड़ने गई थी। तो पहले से वहां पर दूसरे घर में मौजूद अमित वर्मा नाम के लड़के ने उसे जबरदस्ती घसीट लिया और अपनी मां के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। इस पर भी जब माँ-बेटे का जी न भरा तो किशोरी पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। परिजनों ने लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि लड़की ने मरने से पहले बयान दिया है जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। बताया ये भी जा रहा है कि लड़की का आरोपी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

No comments