साइकिल सवार युवक पर बाघ ने किया हमला
लखीमपुर खीरी। जनपद के साउथ खीरी वन प्रभाग गोला कुकरा मार्ग पर साइकिल से जा रहे, ग्रामीण युवक पवन कुमार पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया उसकी बांह को मुंह मे दबा कर जंगल की ओर घसीटने लगा घटना के समय पवन गोला कुकरा मार्ग पर बडी नहर के पास जंगल से गुजर रहा था।
तभी राह चलते मोटर साइकिल सवारों व अन्य लोगों के शोर मचाने पर बाघ घायल युवक को छोड कर भाग गया। खुलेआम घूम रहे बाघ की खबर क्षेत्र में फैला गई,जिससे क्षेत्र के लोगों में दहशत बनी हुई है।
... रिपोर्ट- श्रेष्ठ रस्तोगी लखीमपुर खीरी
No comments