सो रहे बच्चो को तेज रफ़्तार डंफर ने रौंदा,तीन की मौत दो घायल
लखनऊ। गुडंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत रजौली गांव में दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों को तेज रफ़्तार डंफर से कुचल दिया। जिसमे तीनो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही घटना को अंजाम देने के बाद डंफर चालक मौके से फरार हो गया।घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले की जाँच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत रजौली गांव के गुरू ईंट भट्ठे में झारखंड निवासी उर्मिला व उसका पति संतराम काम करते
हैं। इनके आठ बच्चे हैं। इनमें से तीन की शादी हो चुकी है। गुरुवार रात दो चारपाई
पर अपने पांच बच्चों के साथ भट्ठे के पास बने अस्थायी घर के बाहर सो रही
थी। रात करीब तीन से चार बजे के बीच एक बेकाबू डंफर आया और एक चारपाई को
पूरी तरह रौंद कर चला गया। जिसमें 4 वर्षीय बेटी गौरी, 7 वर्षीय रानी व 3वर्षीय दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। वही दूसरी चारपाई पर सो रही उर्मिला और 13 वर्षीय आकाश व चार वर्षीय बेटी संतोषी भी डंफर की चपेट में आने से गंभीर
रूप से घायल हो गए । घटना में घायल हुए लोगो को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया जहा पर उनका इलाज चल रहा है।घटना की सूचना
पर एसएसपी कलानिधि नैथानी ट्रामा सेंटर पहुंचे और घायल बच्चों का
हालचाल लिया। एसएसपी ने इंस्पेक्टर गुडंबा थाना को डंफर चालक व अन्य
दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने क निर्देश दिए। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की
तत्परता से जांच कर रही है।
No comments