पुलिस की कड़ी चौकसी के चलते अपहरणकर्ता बच्चे को छोड़कर फरार
गोला/लखीमपुरखीरी। थाना हैदराबाद क्षेत्र के अंतर्गत ममरी से अपहरण हुए कथनानुसार अर्पित उर्फ पंडित उम्र 14 वर्ष जिसका नाटकीय ढंग से पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिवार के हवाले किया।
गत दिनांक 10 जुलाई को लगभग 12:30 बजे अर्पित उर्फ पंडित उम्र 14 वर्ष के अपहरण होने की प्रथम सूचना रिपोर्ट थाना हैदराबाद परिवारीजनों ने की।
उसके उपरांत हैदराबाद पुलिस के द्वारा जिले के आला अफसरों को अवगत कराने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित कर पूरे जिले में सर्च ऑपरेशन चलाया जिससे अपहरणकर्ता बच्चे को छोड़कर फरार हुए।
पुलिस की सक्रियता से बर्बर चौराहे से बालक को सकुशल बरामद किया।
इस टीम में प्रमुख रुप से थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह और उनकी पूरी टीम ने सकुशल बरामद कर परिवारीजनों को सौंपा।
.... रिपोर्ट- श्रेष्ठ रस्तोगी, गोला लखीमपुर खीरी
No comments