बिल्डर ने सैकड़ों निवेशको के साथ की ठगी
![]() |
| निवेशकों से ठगी का आरोपी बिलाल अली |
डेस्क। हापुड़ जनपद के धौलाना क्षेत्र में पिपलैडा और परसौल वर्धा एन्क्लेव और आशियाना एन्क्लेव के नाम से कालोनी काटकर खरीददारों के साथ धोखाधड़ी करने वाले आरोपी बिलालाअली पर धारा 420,406,504 के तहत हापुड़ जनपद के थाना धौलाना में अवियोग 13/05/2018 को पंजीकृत हो चुका।
पैसे और सत्ताधारी बीजेपी सरकार के बड़े नेताओं के करीबी होने के चलते पुलिस करोड़ो की ठगी करने वाले बिलाल अली और उसके सहयोगी हनीफ को गिरफ्तार करने से कतरा रही है, तो वही कालोनी खरीदने वाले लगभग 250 पीड़ित लोग अपने सपनो का आशियाना बनाने और न्याय पाने के लिए दर-दर भटक रहे है विदित है कि वर्धा एन्क्लेव और आशियाना एन्क्लेव के नाम से आरोपी ने कालोनी काटकर अखबारों , व्यवसाइडो से खूब प्रचार प्रसार किया, जिससे गजिया बाद ,नोएडा, दिल्ली और एनसीआर के सैकड़ो लोगो ने बीते वर्ष आरोपी से प्लाट की कीमत अदाकर प्लाट ख़रीदे थे।
जब पीड़ित अपने प्लेटो पर निर्माण कराने गए तो वहा के किसानो ने आरोपी द्वारा उनकी जमीन के पूरे रुपये न दिए जाने की बात कहकर पीड़ितों को मारपीट कर भगा दिया। उसके बाद पीड़ितों ने बिलाल और हमीद से बात की तो वह संतोष जनक जवाब नहीं दे सके। पीड़ित न्याय पाने के लिए दर -दर इस लिए भटक रहे ताकि उनके सपनों का घर बन सके। आरोपी के गुंडे पीड़ितों को लगातार धमका रहे है जबकि आरोपी ने नावेल कॉटेजेस के नाम से दूसरी जगह प्लाटिंग करना शुरू कर दिया। आरोपी पर सत्ताधारी नेताओ का हाथ होने के कारण उसका ठगी का कारोबार फल फूल रहा है पोल्स ने भी अभियोग पंजीकृत कर इतिश्री कर ली है जिससे सैकड़ों पीड़ित निवेशको को न्याय मिलने की उम्मीद टूटती नजर आ रही है।

No comments