Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

एनएसयूआई ने थाना प्रभारी मकरोनिया को सौपा ज्ञापन



सागर।  जनपद के मकरोनिया थाने में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर एवं मकरोनिया नगर अध्यक्ष शाहरुख खान रिंकू के संयुक्त नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर F.I.R दर्ज कराने हेतु मकरोनिया थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा की बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ही जब भ्रष्टाचार में लिप्त है तो इनके विधायक, सांसद एवं मंत्रियो की तो बात ही क्या कहना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 56 इन्च का सीना सिकुड़कर 5.6 का रह गया है। और न खाऊंगा और न खाने दूँगा का नारा भी विफल हो गया है, वही नगर अध्यक्ष शाहरुख खान ने कहा की सिद्धांतवादी पार्टी इतनी भ्रष्ट कैसे हो गयी इससे इनका चाल चरित्र और चेहरा उजागर हो गया है जनता 2019 में इनको जबाब देगी और हिसाब बराबर करेगी।
एनएसयूआई ने चेतावनी दी एवं थानाध्यक्ष से अनुरोध किया कि अगर सात दिवस के अंदर F.I.R दर्ज नहीं की गई तो सागर एनएसयूआई उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।
  ज्ञापन देने वालों में धीरज खरे, रितेश रोहित,निखिल चौकसे,अंकू चौरसिया,आयुष पटेरिया,संदीप प्यासी,चेतन पटेल,चक्रेश रोहित ,दीपेंद्र ,नीलेश अहिरवार अक्षय सक्सेना,संदीप चौधरी, मनीष नगेले, सोमेस ठाकुर एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।
.. रिपोर्ट- हेमंत आठिया, सागर मध्यप्रदेश

No comments