कलेक्टर एवं निगमायुक्त ने मुख्यमंत्री के आगमन के संबंध में कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा
सागर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन को लेकर जनपद के बामौरा ग्राम में आयोजित कार्यक्रम के संबंध में कलेक्टर आलोक कुमार सिंह व निगमायुक्त अनुराग वर्मा ने नगर निगम एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम स्थल बामौरा में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
इस दौरान उन्होने कहा कि 7 जुलाई को मुख्यमंत्री जी विकास पर्व पर अवैध कालोनियों का नियमितीकरण विभिन्न विकास कार्यो शिलान्यास एवं लोकार्पण, किसानों को फसल बीमा के प्रमाण पत्र वितरण, मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के हितग्राहियों को कार्ड वितरण, गरीब हितग्राहियों को जमीन के पट्टे का वितरण, विकास पर्व पर प्रकाषित पुस्तक का विमोचन सहित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाआें का लाभ देंगे एवं हितग्राहियों से संवाद करेंगे,उन्होंने कहा इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जायेगा।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन हितग्राहियों को प्रधानमंत्री फसल बीमा के प्रमाण पत्र वितरित किये जाना है, वे इसकी तैयारी करें तथा बुधवार को दोपहर 12 बजे से सायं 5 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सभी बैंकर्स एवं संबंधित विभागों की बैठक होगी। जिसकी सूचना भेजें। पंडाल में फसल बीमा प्रमाण पत्र वितरण हेतु शुरू से लेकर आखिरी तक स्टाल बनाये जायेंगे।
जिसके बाद उन्होंने नगर निगम आयुक्त अनुराग वर्मा को नगरीय क्षेत्र के हितग्राहियों को शासन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाआें का लाभ दिलाने के लिये बुधवार को नगर निगम सभाकक्ष में सभी जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि जिन हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जाना है उन्हें कार्यक्रम की सूचना दी जाय। उन्होने नगरीय प्रशासन के उपसंचालक को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम का रूट चार्ट तैयार कर प्रस्तुत करें।
निरीक्षण के दौरान उपसंचालक नगरीय प्रशासन सुरेष कुमार रैवाल, स्मार्ट सिटी सी.ई.ओ. राहुल सिंह, नगरीय प्रशासन कार्यपालन यंत्री एल.एल.तिवारी, नगर निगम उपायुक्त डॉ.प्रणय कमल खरे, कार्यपालन यंत्री विजय दुबे, लखनलाल साहू, पूरनलाल अहिरवार, रमेष चौधरी, संजय तिवारी, महादेव सोनी, स्वास्थ्य अधिकारी राजेश सिंह राजपूत, सचिन मसीह, रामाधार तिवारी, सईद उद्दीन कुरैषी, संजय सोनी, अरविंद पटैरिया, एल.एल.तिवारी सहित लोकनिर्माण विभाग, कृषि विभाग, नगर एवं ग्राम निवेश के अधिकारी उपस्थित रहे।
...रिपोर्ट - हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)

No comments