Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

क्षेत्राधिकारी ने भांजी लाठियां

मृतक का चाचा

रिपोर्ट- रत्नम चौरसिया एडवोकेट
पुरवा-उन्नाव। विद्युत करेंट से मरने वाले युवक के घर में एक ओर जहां मातम छाया हुआ था, तो वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों की मदद से सैकड़ों लोगों ने पुरवा मौरावां रोड पर मृतक का शव रखकर जाम लगा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सूचना पाकर पहुंचे सीओ पुरवा एम पी शर्मा ने स्वयं मृतक के चाचा राधेलाल व अन्य पर लाठियां भांज दी। इससे राधेलाल के हाथ में गम्भीर चोट आ गई। परिजनों में इस घटना से रोष व्याप्त है । परिजनों का कहना है हम शांति पूर्वक धरना-प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन क्षेत्राधिकार महोदय ने जाम खुलवाने के चक्कर में मृतक के चाचा व अन्य को पीटा । लेकिन क्षेत्राधिकारी ने आरोपो को निराधार बताया है ।

No comments