Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

विद्युत विभाग की लापरवाही से एक व्यक्ति की गई जान

मृतक की फाइल फोटो

रिपोर्ट- रत्नम चौरसिया एडवोकेट
पुरवा/उन्नाव। विद्युत विभाग की लापरवाही से  नितिन कुमार उम्र लगभग बीस पुत्र सूर्य पाल निवासी तुसरौर की हुई मौत । आपको अवगत करा दें कि  प्रतिदिन की भांति आज नितिन अपनी भैंसों को लेकर खेत जा रहा था तभी उसका पैर फिसल गया और गिरने की डर से नजदीक बिजली का खम्भा पकड़ लिया जिसमें पहले से लिपटे एक बिजली के तार में करंट आ रहा था जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरवा लाए जिसमें मृत घोषित कर दिया गया । मृतक के चार बहने है जिसमें एक की शादी नही हुई है व एक भाई है। इसके उपरांत परिजनों ने तुसरौर के समीप मौरावां पुरवा मार्ग पर जाम लगा दिया । मौके पर पुरवा व मौरांवा कोतवाल प्रशासन मौजूद रहा ।उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी महेन्द्र पाल शर्मा व एस डी ओ आर के मिश्रा मौजूद रहे । परिजनों से उपजिलाधिकारी ने हर सम्भव मदत करने का वायदा किया परिजनो ने जाम खोला और मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्राधिकारी महोदय ने जाम खुलवाने के चक्कर में मृतक के चाचा को पीटा जिससे मृतक का हांथ टूट गया जब इसी सम्बन्ध की जानकारी क्षेत्राधिकारी से की तो उन्होंने यह आरोप निराधार बताया ।

No comments